बिलासपुर स्टेशन पर बना 5 करोड़ का टिकट काउंटर अब टूटेगा, सिर्फ 2 फीट आगे करने के लिए

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के चुचुहियापारा छोर पर तीन साल पहले करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया टिकट काउंटर अब तोड़ दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने फैसला किया है कि काउंटर को केवल दो फीट आगे शिफ्ट करने के लिए इसे तोड़ा जाएगा।

दरअसल, चुचुहियापारा इलाके के लोगों को स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म तक टिकट खरीदने के लिए रेल लाइन पार करनी पड़ती थी या फिर एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) से होकर जाना पड़ता था। इससे कई बार टीटीई और आरपीएफ की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता था।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार रेल प्रशासन से मांग की थी कि चुचुहियापारा की ओर आरक्षण और जनरल टिकट काउंटर बनाया जाए। इसे देखते हुए गजरा चौक के पास जनरल टिकट काउंटर बनवाया गया।

लेकिन अब रेलवे के नए डेवलपमेंट प्लान के तहत वहां नई बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे किया गया, जिसमें तय हुआ कि मौजूदा टिकट काउंटर और एक एफओबी रैप को तोड़ना जरूरी है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टिकट काउंटर को पास में ही शिफ्ट कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा मिलती रहे। हालांकि, सिर्फ दो फीट की दूरी के लिए पहले से बनी करोड़ों की बिल्डिंग को तोड़ना आम लोगों को हैरान कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई