रायपुर में रिंकू सिंह पर रहेंगी नजरें, आज भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान रिंकू सिंह के लिए खास माना जाता है और फैंस को एक बार फिर उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद है।

रायपुर में भारत ने अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। 1 दिसंबर 2023 को भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उसी पारी की बदौलत भारत ने 174 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 154 पर रोककर 20 रन से जीत हासिल की थी।

रिंकू सिंह ने नागपुर टी20 में भी बेहतरीन फॉर्म दिखाया था। उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे रिंकू ने निचले क्रम में खुद को फिर से भरोसेमंद फिनिशर साबित किया है। न्यूजीलैंड सीरीज के साथ-साथ टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया को उनसे ऐसी ही पारियों की जरूरत होगी।

भारतीय टीम नागपुर में जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। रायपुर में जीत से भारत न सिर्फ 2-0 की बढ़त ले लेगा, बल्कि सीरीज जीत के बेहद करीब पहुंच जाएगा। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का बल्ला चला था, जबकि सूर्यकुमार यादव (32) और हार्दिक पांड्या (25) ने उपयोगी योगदान दिया। वहीं संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे बड़ी पारी नहीं खेल सके थे—रायपुर में टीम को इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इसके साथ ही भारतीय टीम को फील्डिंग और गेंदबाजी में भी सुधार दिखाना होगा, ताकि घरेलू मैदान पर जीत की लय बरकरार रखी जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई