करोड़ों खर्च के बाद भी रायपुर में जल संकट, अधूरी टंकी और पाइपलाइन से एक लाख आबादी टैंकरों पर निर्भर

रायपुर। रायपुर में जलापूर्ति सुधार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद कई इलाकों में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। ठक्कर बापा, लाभांडी, खम्हारडीह और फुंडहर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में टंकी निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है। कहीं टंकी निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो कहीं पाइपलाइन का काम टेंडर और सर्वे प्रक्रियाओं में अटका हुआ है।

इन चार क्षेत्रों की टंकियों से नियमित जलापूर्ति अभी संभव नहीं है। करीब एक लाख से अधिक लोग इस गर्मी भी टैंकरों पर निर्भर रहेंगे। टैंकरों की सीमित संख्या और बढ़ते जलापूर्ति दबाव के कारण लोगों को कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।

करोड़ों की लागत से शुरू की गई योजनाएं तय समय में पूरी नहीं हो सकीं। ठक्कर बापा टंकी 1,960.74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। खम्हारडीह टंकी 2,338.28 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। लाभांडीह और फुंडहर टंकियां तैयार हैं, लेकिन पाइपलाइन और वितरण नेटवर्क अधूरा होने के कारण पानी का नियमित वितरण शुरू नहीं हो सका।

लाभांडी और फुंडहर में हालात और गंभीर हैं। यहां के अधूरे बोर नालों और दूषित जल स्रोतों के कारण लोग सालभर टैंकरों पर निर्भर हैं। गर्मी के दौरान शहर के अन्य हिस्सों में जल दबाव बढ़ने से यहां कई बार पानी की आपूर्ति एक से दो दिन तक बाधित रहती है, जिससे नागरिकों को मजबूरन असुरक्षित जल का इस्तेमाल करना पड़ता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई