नाली निर्माण के नाम पर कब्जे का आरोप, लिंगियाडीह में भड़का लोगों का आक्रोश

बिलासपुर।अरपापार लिंगियाडीह इलाके में अपने घर और जमीन बचाने के लिए स्थानीय लोग पिछले करीब दो महीनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ठंड, गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना लोग सड़क पर डटे हुए हैं और अपने आशियाने की रक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

अब इस आंदोलन ने और गंभीर रूप ले लिया है। लिंगियाडीह के निवासियों ने नगर निगम पर आरोप लगाया है कि नाली निर्माण के नाम पर उनकी निजी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया में उनकी जमीन को जबरन लिया जा रहा है।

पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और बताया कि बिना पूर्व सूचना और बिना उनकी सहमति के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे इलाके में भारी आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।

कलेक्टर ने लोगों की शिकायत सुनने के बाद उनकी जमीन सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया है और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन गरीबों के अधिकारों की रक्षा करता है या नगर निगम की कथित मनमानी पर कोई ठोस कार्रवाई होती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई