पांच राज्यों की पुलिस जिसे पकड़ने के लिए भोपाल में डाले रही डेरा, गिरफ्त में आने के बाद लेने कोई नहीं पहुंचा

भोपाल के अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे के सरदार और कुख्यात बदमाश राजू ईरानी को पकड़ने के लिए लंबे समय तक पांच से अधिक राज्यों की पुलिस भोपाल में सक्रिय रही, लेकिन उसके गिरफ्त में आने के बाद कोई भी एजेंसी उसे लेने नहीं पहुंची। आखिरकार सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद भोपाल पुलिस ने राजू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार राजू ईरानी पर कोलकाता, पश्चिम बंगाल, गुरुग्राम, महाराष्ट्र, जयपुर और दिल्ली सहित कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, संगठित अपराध, धोखाधड़ी और फरारी जैसे आरोप हैं। वह बीते चार वर्षों से सात से अधिक राज्यों की पुलिस के लिए वांटेड था।

जानकारी के मुताबिक अलग-अलग राज्यों की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और भोपाल में कई बार दबिश भी दी गई थी। पिछले सप्ताह सूरत क्राइम ब्रांच ने राजू को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद भोपाल की निशातपुरा पुलिस उसे सूरत से भोपाल लेकर आई। यहां सात दिनों तक उससे गहन पूछताछ की गई, लेकिन इस दौरान किसी भी अन्य राज्य की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे अपनी कस्टडी में लेने की पहल नहीं की।

भोपाल पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के बाद राजू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान राजू बीमारी का हवाला देकर बचने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उससे डोजियर भरवाया है, जिसमें उसके रिश्तेदारों और गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी दर्ज की गई है।

अधिकारियों के अनुसार राजू ने पहले कर्नाटक के पते पर बने पासपोर्ट से विदेश जाने की बात भी स्वीकार की थी, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल वह जेल में बंद है और अन्य राज्यों की पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई