रतलाम के चिकलाना में MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

रतलाम जिले के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध MD (मेफेड्रोन) ड्रग फैक्ट्री का खुलासा किया है। देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने ड्रग बनाने में उपयोग होने वाले रसायन, उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापे के दौरान मौके से ड्रग निर्माण में प्रयुक्त केमिकल, मशीनरी और कच्चा माल बरामद हुआ है। मामले में 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
इस ऑपरेशन में जिले की कई थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील किया गया और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।





