Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जनदर्शन में किसानों की आवाज़, धान बिक्री अटकी तो प्रशासन हरकत में

बिलासपुर।हर मंगलवार की तरह आज बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनदर्शन में किसानों की परेशानी सबसे ज्यादा देखने को मिली, जहां धान बिक्री रुकने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि एग्री स्टेट पोर्टल में रजिस्ट्रेशन और रकबा निरंक दिखने की समस्या के कारण वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। धान नहीं बिकने से किसानों की आर्थिक हालत बिगड़ रही है और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

इसके अलावा जनदर्शन में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की।

जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. दुबे और संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यान से सुनीं। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एग्री स्टेट पोर्टल से जुड़ी तकनीकी और राजस्व संबंधी दिक्कतों का जल्द निराकरण किया जाए, ताकि किसानों को धान बिक्री में राहत मिल सके। वहीं संयुक्त कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि जनदर्शन में आए सभी आवेदनों की समय-सीमा में जांच कर समाधान किया जाएगा। जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को सीधे अपनी बात रखने का मौका मिला, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई