Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर की हवा जहरीली: AQI ‘Very Poor’ श्रेणी में, भिलाई, बिलासपुर और अन्य शहर भी प्रभावित

रायपुर। दिल्ली की तरह ही अब रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों की हवा भी जहरीली हो गई है। राजधानी रायपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सोमवार रात दर्ज 366 के स्तर पर पहुंच गया, जो ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में आता है। इस वजह से अस्थमा, सांस और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए हालात बेहद खतरनाक बन गए हैं। भिलाई में AQI 283, रायगढ़ 274, बिलासपुर 213, कोरबा 148 और अंबिकापुर 131 दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में हवा की गति कम हो जाती है और तापमान गिरने से पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक लंबे समय तक वातावरण में बने रहते हैं। इससे सांस लेने में दिक्कत बढ़ती है। प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदूषण और गंभीर हो सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रायपुर और औद्योगिक क्षेत्रों में पीएम 2.5 का स्तर 60 से 129 और पीएम 10 का स्तर 80 से 140 तक पहुंच गया है, जो निर्धारित मानकों से काफी अधिक है। विशेषज्ञ बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और खुले में भारी व्यायाम न करने की सलाह दे रहे हैं।

डॉ. स्मित श्रीवास्तव, कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि यदि ठंड और शीतलहर का असर जारी रहा तो आने वाले दिनों में हवा और अधिक खतरनाक हो सकती है। डॉ. शम्स परवेज, वैज्ञानिक एवं एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग, PRSU ने बताया कि इस वर्ष दिसंबर में प्रदेश का AQI पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। प्रदेश में पीएम 2.5 में लगभग 60 प्रतिशत कार्बन कण शामिल हैं, जो हार्ट अटैक और अचानक मौत का जोखिम बढ़ाते हैं। कोविड-19 के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी और सिकलसेल रोगियों की संख्या अधिक होने से प्रदूषण का असर और घातक हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई