बुलडोजर कार्रवाई में बड़ा हादसा टला, निगम कर्मचारी बाल-बाल बचे

बिलासपुर। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते रह गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होटल व्हाइट रोज द्वारा सड़क की सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध दीवार को नगर निगम की अतिक्रमण शाखा बुलडोजर से तोड़ रही थी।

कार्रवाई के दौरान अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद निगम कर्मचारी तुरंत पीछे हटे और भागकर अपनी जान बचाई। कुछ पलों के लिए स्थिति बेहद डरावनी हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी कर्मचारी दीवार की चपेट में नहीं आया।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी सहम गई और कुछ देर के लिए हड़कंप का माहौल बन गया। इसके बाद निगम की टीम ने ज्यादा सतर्कता बरतते हुए पूरी दीवार को सुरक्षित तरीके से गिराया और सड़क की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

इस घटना ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों में कर्मचारियों और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई