राष्ट्रीय फुटबॉल चयन में गड़बड़ी पर सख्ती, अपात्र खिलाड़ी के चयन मामले में जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गलत खिलाड़ी के चयन का मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 17 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्री-नेशनल कोचिंग शिविर में इंदौर की खिलाड़ी कोमल वर्मा की जगह खरगोन की कोमल दांगी का चयन कर लिया गया था। हैरानी की बात यह रही कि कोमल दांगी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं लिया था, इसके बावजूद उनका चयन कर लिया गया।

मामला सामने आने के बाद यह जानकारी सहायक संचालक हेमंत वर्मा के संज्ञान में भी लाई गई, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में मामला उजागर होने पर जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी लापरवाह अधिकारियों की वजह से कई बार अपात्र खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिससे योग्य खिलाड़ियों का सपना टूट गया। इसी कड़ी में इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।

जिला पंचायत सीईओ डॉ. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि फुटबॉल टीम में गलत खिलाड़ी के चयन का मामला सामने आया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई