उज्जैन में शराब को लेकर विवाद, दोस्त ने ब्लेड से किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

उज्जैन की कृषि उपज मंडी में शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उसके दोस्त ने ब्लेड से हमला कर दिया। घटना में युवक का गाल बुरी तरह कट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करने वाला लाला नामक युवक शनिवार शाम मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त नंदू वहां पहुंचा और उससे शराब पिलाने की मांग की। लाला द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर नंदू ने गुस्से में आकर ब्लेड से लाला पर हमला कर दिया। हमले में लाला का गाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई