आमाबेड़ा धर्मांतरण विवाद पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान, स्थिति अब नियंत्रण में

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर हाल ही में गंभीर और तनावपूर्ण हालात बने थे। इस मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज के बड़े वर्ग में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित कर धर्मांतरण कराया जाता है, जिससे समाज में अचानक अलगाव की स्थिति बनती है। आमाबेड़ा में भी इसी तरह की स्थिति सामने आई थी।

गृह मंत्री ने बताया कि उस समय हालात काफी गंभीर और संघर्षपूर्ण थे। हालांकि अब कांकेर जिले में स्थिति सामान्य है, लेकिन इसे संभालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में इस घटना को लेकर बड़ा आक्रोश देखने को मिला।

दरअसल, कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। गुस्साई भीड़ ने चर्च में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके अलावा सरपंच के घर में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान आदिवासी और ईसाई समाज के बीच हिंसक झड़प हुई। हालात काबू में करने के दौरान अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने विरोध के बीच शव को कब्र से निकालकर बाहर भेज दिया है।

धर्म स्वतंत्रता अधिनियम पर विपक्ष को जवाब

धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर गृह मंत्री ने कहा कि इस कानून से जुड़ा विधेयक फिलहाल शुद्धिकरण और संशोधन के लिए रोका गया है। उन्होंने कहा कि यह समाज की चिंता का विषय है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। साफ तौर पर कहा जाना चाहिए कि धर्मांतरण बंद हो।

नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्ती

नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई पर गृह मंत्री ने कहा कि नए साल से पहले पूरे प्रदेश में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। राजधानी में हाल ही में करीब 80 लाख रुपये की कोकीन जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक अभूतपूर्व कार्रवाई हुई है और पेडलर से लेकर सप्लायर तक पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी।

कांग्रेस के टैलेंट हंट पर तंज

कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान पर तंज कसते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कहीं से भी प्रवक्ता ले आए, लेकिन वे भाजपा प्रवक्ताओं के सामने नहीं टिक पाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति अनुभव और जनता के बीच काम करने से आती है। भाजपा में मेहनत से लोग आगे बढ़ते हैं और पार्टी में परिवारवाद नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई