एनटीपीसी सीपत में ठेकाकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, जानकारी छिपाने पर परिजनों का आक्रोश

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ठेकाकर्मी सुरेश वस्त्रकर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी देर रात तक परिजनों को नहीं दी गई, जिसके कारण परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराज़गी फैल गई है।

ग्राम देवरी निवासी 43 वर्षीय सुरेश एमजीआर विभाग में राइटस कंपनी के गैंगमैन हेल्पर के रूप में काम करता था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने साथियों के साथ निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात तक जब सुरेश वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

एनटीपीसी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है और उसका शव सीपत अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि एनटीपीसी प्रबंधन ने घटना की जानकारी जानबूझकर छिपाई और उन्हें बिना बताए शव अस्पताल भेज दिया।

इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है और वे एनटीपीसी के मटेरियल गेट पर मुआवज़े की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या जैसा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद एनटीपीसी परिसर में तनाव का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई