देवभोग के झिरीपानी में आयोजित वाटरशेड महोत्सव, जल संरक्षण के लिए सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू

गरियाबंद: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–जलग्रहण विकास इकाई 2.0 के तहत देवभोग विकासखंड के ग्राम झिरीपानी में वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

महोत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में परियोजना से जुड़े महेन्द्र कुमार सिन्हा और अविनाश कुमार ने जनभागीदारी कप 2026 और सोशल मीडिया प्रतियोगिता की जानकारी दी।

देशभर में जल और भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से ऐसे वाटरशेड महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्रतियोगिता की प्रमुख बातें:

  • प्रतियोगिता 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
  • प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड के वीडियो, रील्स या फोटो बनाकर अपलोड करने होंगे।
  • कंटेंट में चेक डैम, स्टॉप डैम, तालाब, गली प्लग, नाला बंड, ट्रेंच, वृक्षारोपण आदि कार्यों के लाभ दिखाने होंगे।
  • विजेताओं का चयन रीच, इंगेजमेंट, विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता और तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा।
  • सर्वोत्तम रील को 50 हजार रुपए और सर्वश्रेष्ठ फोटो को 1,000 रुपए का पुरस्कार मिलेगा।

प्रतियोगिता में भेजी गई सभी सामग्री पर डीओएलआर का कॉपीराइट रहेगा, जिसका उपयोग विभिन्न शैक्षिक और प्रचार अभियानों में किया जाएगा।

जनभागीदारी कप 2026 में जल संरक्षण से जुड़े बेहतरीन सामुदायिक कार्यों और सोशल मीडिया कंटेंट को सम्मानित किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई