भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आज पहुंचेगी रायपुर, कल नेट प्रैक्टिस करेंगे खिलाड़ी

रायपुर। रांची में वनडे सीरिज की जीत के साथ टीम इंडिया की शानदार शुरुआत के बाद सोमवार शाम को टीम इंडिया रायपुर पहुंचेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी भी चार्टर्ड प्लेन से रायपुर पहुंचेंगे। दोनों टीमों का पहला प्रैक्टिस सत्र मंगलवार को होगा। दोपहर डेढ़ बजे दक्षिण अफ्रीका और शाम 5.30 बजे भारतीय टीम नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेगी। 3 दिसंबर को यहां वनडे सीरिज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

बीसीसीआई के क्यूरेटर्स ने मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। क्यूरेटर्स के अनुसार रायपुर स्टेडियम की आउटफील्ड रांची से तेज रहेगी। नियमित फर्टिलाइजर के उपयोग, समय पर वाटरिंग और खुली धूप के कारण मैदान की घास घनी और गेंदबाजी के लिए अनुकूल बन चुकी है। पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है, लेकिन ओस के कारण देर से बल्लेबाजी करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के क्यूरेटर्स भी पिच को हल्के रोलर से बेहतर बनाने में लगे हुए हैं।

दर्शकों के लिए टिकट व्यवस्था में कुछ असमंजस है। बूढ़ा तालाब किनारे इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को 2 दिसंबर तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएंगे। नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अतिरिक्त अस्थायी काउंटर की अनुमति का इंतजार है, जिससे 3 दिसंबर को टिकट काउंटर खोलने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस बार रायपुर के स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैमरा लगाया जाएगा। ब्रॉडकॉस्टिंग टीम ने इसके लिए मैदान के बीचों-बीच स्पाइडर कैमरा लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा चारों ओर 40 अल्ट्रा क्वालिटी कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्टेडियम की बाउंड्री पर अधिकृत विज्ञापन बोर्ड लगाने का काम भी 1 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई