रायसेन की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी भोपाल में पकड़ा गया — जंगलों से पैदल आया, फुटपाथ पर सोता रहा, नकली नाम बताकर बचने की कोशिश

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा सलमान खान आखिरकार भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सात दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर था और इसी दौरान वह जंगलों के रास्ते पैदल चलते हुए राजधानी पहुंच गया।

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने खुद को छिपाने के लिए भोपाल में फुटपाथों पर रात बिताई और दिन में इधर-उधर घूमता रहा। वह चाय की दुकानों और ठेलों पर खाने-पीने का इंतजाम करता था ताकि किसी को शक न हो।

गांधीनगर क्षेत्र में एक चाय दुकान पर उसके संदिग्ध व्यवहार को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब उससे नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम ‘नज़र’ बताया और पहचान पत्र दिखाने से मना कर दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पहचान भी लिया।

इसके बाद रायसेन पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह इस सात दिन के दौरान किन-किन जगहों पर गया और किसकी मदद ली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई