छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस: डिप्टी सीएम बोले-नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि सम्मेलन में नक्सलवाद पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय तक राज्य की आंतरिक सुरक्षा और विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा रहा है, लेकिन सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और लगातार चल रहे अभियान की वजह से अब नक्सलवाद सिर्फ चंद जिलों तक सीमित रह गया है।
अरुण साव ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में नक्सलवाद तेजी से खत्म होने की दिशा में बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार, डबल गति से नक्सल उन्मूलन पर काम कर रही है। उनका दावा है कि नक्सलवाद अब समाप्ति के बिल्कुल करीब है।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो का SIR फार्म नहीं भरे जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची बनाने की अपनी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। अभी प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद दावा-आपत्तियों का दौर शुरू होगा।





