पीड़ित महिला से पैसे मांगने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित, लाइन अटैच

जांजगीर। जिले में तैनात प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को पीड़ित महिला से पैसे मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामला तब सामने आया जब एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने बिर्रा थाना पहुंची। वहीं मौजूद प्रधान आरक्षक ने उससे पैसे की मांग कर दी।
पीड़िता ने इसकी शिकायत जांजगीर एसपी से की, जिसके बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





