Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अवैध कोयला खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, बंगाल-झारखंड में 40 से ज्यादा ठिकानों पर रेड

दिल्ली। झारखंड और पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन और स्मगलिंग रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ा अभियान चलाया। ईडी ने दोनों राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई अवैध कोयला निकासी, परिवहन और भंडारण से जुड़े करोड़ों रुपए के रैकेट की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिले में कुल 24 परिसरों में तलाशी जारी है। यह सभी ठिकाने कोयला कारोबारी नेटवर्क और उससे जुड़े सरगनाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी की टीम ने नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल सहित कई अन्य व्यक्तियों के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इन ठिकानों से अवैध लेन-देन, कोयला स्टॉक और परिवहन नेटवर्क से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

इधर, झारखंड में भी 18 स्थानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। एएनआई के अनुसार, जिन मामलों की जांच हो रही है उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से जुड़े कथित कोयला चोरी और स्मगलिंग नेटवर्क शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय है और वर्षों से अवैध खनन व परिवहन के जरिए सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया है।

एजेंसी इस कार्रवाई के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट की डिटेल, कैश ट्रेल और लेन-देन से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई तथा गिरफ्तारियां संभव हैं। ईडी की यह रेड अवैध खनन पर अब तक की सबसे व्यापक जांच मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई