नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार: 26 मंत्रियों की टीम में बीजेपी का दबदबा, सभी दलों को मिला प्रतिनिधित्व

बिहार में नीतीश कुमार ने अपनी नई सरकार का गठन कर दिया है। नए कैबिनेट में कुल 26 मंत्री शामिल किए गए हैं, जिसमें बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया गया है। सबसे ज्यादा चेहरों के साथ बीजेपी का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
बीजेपी से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेन्द्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार को मंत्री बनाया गया है।
वहीं जेडीयू की ओर से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी और सुनील कुमार को जगह मिली है।
सहयोगी दलों में HAM के संतोष सुमन, LIPR के संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, तथा RLM के दीपक प्रकाश को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
नीतीश की यह नई टीम अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसे आने वाले राजनीतिक माहौल में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।





