बिहार चुनाव पर राहुल गांधी के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री का पलटवार, बोले:‘विपक्ष की जिम्मेदारी समझें’

रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बड़ी जीत मिलने के बाद राजनीति गर्मा गई है। इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे उन करोड़ों मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने महागठबंधन पर भरोसा जताया। उन्होंने यह भी लिखा कि बिहार का परिणाम चौंकाने वाला है और यह चुनाव शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं था। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस पूरे नतीजे की समीक्षा करेंगे।

राहुल गांधी की इसी टिप्पणी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा—

“क्या राहुल गांधी यह कहना चाहते हैं कि बिहार की जनता ने गलत जनादेश दिया? क्या वे कहना चाह रहे हैं कि जनता समझदार नहीं है? उन्हें विपक्ष की जिम्मेदारी समझनी चाहिए।”

विजय शर्मा ने बताया कि चुनाव में एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होती है, जिसमें हर बूथ पर सभी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं। इसलिए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को इसे समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को खत्म कर सुशासन और विकास को चुना है। इसके लिए वे जनता का अभिनंदन करते हैं।

बंगाल चुनाव पर भी डिप्टी सीएम ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जो देश के लिए खतरा है। इसी वजह से उन्हें भरोसा है कि अगली बार बंगाल की जनता बदलाव लाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई