मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10-11 नवंबर को गुजरात दौरे पर, निवेश और प्रशासनिक मॉडल पर फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना और गुजरात के प्रशासनिक व तकनीकी मॉडल को समझना है।

मुख्यमंत्री साय सोमवार सुबह रायपुर से विशेष विमान से अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रमों की शुरुआत गांधीनगर से होगी, जहां वे गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों के बीच विकास, निवेश नीति और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री “सीएम डैशबोर्ड” और “जनशिकायत प्रणाली” की प्रस्तुति देखेंगे, जो गुजरात सरकार की रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली है।

साय दोपहर में गांधीनगर के NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी नई तकनीकें देखेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट का निरीक्षण करेंगे और शाम को केवड़िया में “भारत पर्व 2025” और “एकता प्रकाश पर्व” में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम उनका केवड़िया सर्किट हाउस में होगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद लौटेंगे और होटल हयात रीजेंसी में होने वाले “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे गुजरात के उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ के निवेश अवसरों, नई औद्योगिक नीति और विकास योजनाओं की जानकारी देंगे।

साय का यह दौरा छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने और राज्य के विकास में नई दिशा देने की उम्मीद जगाता है। मुख्यमंत्री मंगलवार रात 9 बजे रायपुर लौटेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई