स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों संग मनाई दिवाली, बांटी मिठाइयां और दिए शुभकामनाएं

मनेंद्रगढ़। दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खंडगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया और उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मरीजों और स्टाफ को फल और मिठाई वितरित की। सभी ने मिलकर दीप जलाकर दिवाली का उत्सव मनाया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमार व्यक्तियों की सेवा करना और उनका मनोबल बढ़ाना ही उनके लिए दिवाली का असली अर्थ है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को समर्पण और संवेदनशीलता के साथ काम करने की प्रेरणा दी और कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई