Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस से प्रशासन में आएगी कसावट: उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले: 3 दिन तक समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री साय, धान खरीदी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही तीन दिन तक लगातार कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इस बैठक का मकसद जिलों में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। साव ने कहा कि ऐसी कॉन्फ्रेंस से न केवल प्रशासनिक कसावट आती है, बल्कि काम में भी तेजी आती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है।

मीडिया से चर्चा में अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री समय-समय पर अधिकारियों से बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति पर नजर रखते हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

धान खरीदी में अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहराए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी बहुत बड़ा अभियान है, जिसमें करीब 25 लाख किसानों से धान खरीदा जाना है। इसके लिए 2500 से ज्यादा केंद्रों पर सख्त और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि खाद्य विभाग और प्रशासन पूरी गंभीरता से काम करें ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि बिहार का माहौल एनडीए के पक्ष में है। जनता विकास चाहती है और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वे खुद 17 अक्टूबर को बिहार में नामांकन रैली में शामिल होंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई