बिलासपुर: रेंज स्तर पर दो दर्जन पुलिसकर्मियों के तबादले

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने रेंज स्तर पर बड़े स्तर पर तबादले आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कुल 24 पुलिसकर्मी अपने-अपने जिले बदलकर नई जगह तैनात किए गए हैं।

तबादले में एक दर्जन एएसआई और एक दर्जन प्रधान आरक्षक–आरक्षक शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने और बेहतर सेवा देने के लिए उठाया गया है।

इससे पहले भी समय-समय पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए जाते रहे हैं ताकि कार्यक्षमता बनी रहे और law & order स्थिति नियंत्रण में रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button