छत्तीसगढ़ में मौसम का रौद्र रूप, रायपुर-बिलासपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। बिलासपुर-रायपुर संभाग में बुधवार को मौसम ने रौद्र रूप दिखाया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में अति भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश रात 11 बजे तक जारी रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई निचली बस्तियों और सड़कों में पानी भर गया, जिससे तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक गिरकर अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में कुल 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि माना कैंप में सबसे अधिक 77 मिमी दर्ज हुआ।

बारिश के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा। रायगढ़ में बरमकेला के किकारी नाले में तेज बहाव के बीच ओड़िशा पासिंग स्विफ्ट कार फंस गई। महिला सहित तीन लोग कार में सवार थे। चालक ने पहले दो लोगों को सुरक्षित उतारा और खुद पुलिया पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में कार नाले में बह गई। चालक ने शीशा खोलकर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। अन्य जिलों में बारिश के आंकड़े इस प्रकार रहे: बिलासपुर 22.7 मिमी, पेंड्रारोड 1.4 मिमी, अम्बिकापुर 32.1 डिग्री, जगदलपुर 10.2 मिमी, सोनाखान 18 मिमी, पगौरी टुंड्रा 16 मिमी, सरसीव 15 मिमी, सेवरीन रायगढ़ 13 मिमी, सरंगढ़ 12 मिमी और पिलईगढ़ 12 मिमी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। 25-27 सितंबर के बीच उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दाब के कारण बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में अति भारी बारिश और नदी-नाले उफान पर आने की संभावना है। महानदी उफनी होने से तटीय निचले इलाके जलमग्न हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मच्छरजनित बीमारियों और दूषित पानी से फैलने वाले हैजा, टाइफाइड जैसी बीमारियों के खतरे को देखते हुए लोगों को साफ-सफाई और उबला पानी पीने की सलाह दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई