प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला अटल भूषण सम्मान 2025

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन की ओर से उनके घर वापसी अभियान के लिए दिया गया।
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने साहस और समर्पण से लाखों लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ा है। उनका “घर वापसी अभियान” सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का महत्वपूर्ण संकल्प है, जिसने समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अटल भूषण सम्मान, जूदेव के तप, त्याग और समाज के प्रति किए गए योगदान का सम्मान है।
इस सम्मान के साथ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को एक बार फिर उनके अभियान और समाजसेवा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।





