राजिम को मिली नई रेल सुविधा: राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ

राजिम। संगम नगरी राजिम आज रेलवे नेटवर्क से जुड़ गई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजिम रेलवे स्टेशन से नई राजिम-रायपुर मेमू रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके साथ ही रायपुर-अभनपुर की 2 मेमू रेल सेवाओं का विस्तार अब राजिम तक कर दिया गया है। इस सुविधा से रोज़ाना हजारों यात्रियों को सीधे राजधानी रायपुर तक आसानी और सस्ते किराए पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर तक यह रेल सेवा धमतरी तक भी पहुंच जाएगी। आगे की योजना में राजिम से कांकेर, बस्तर और अंतःगढ़ तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ के विकास और लोगों की सुविधा की दिशा में ऐतिहासिक है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, दयालदास बघेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अब राजिम से राजधानी रायपुर तक ट्रेन से यात्रा करना और भी आसान हो गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button