सक्ती: चिरायु योजना में वाहन मालिकों को भुगतान नहीं, बीएमओ पर आरोप

सक्ती। चिरायु योजना के तहत काम कर रहे वाहन मालिकों को महीनों से भुगतान नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि बीएमओ सूरज राठौर ने अप्रैल 2025 से अब तक वाहन मालिकों को राशि नहीं दी, जबकि सीएमएचओ कार्यालय ने 11 अप्रैल को ही सभी बीएमओ को प्रति माह 40 हजार रुपए स्वीकृत कर दिए थे और योजना का संचालन बीएमओ कार्यालय से करने के निर्देश भी दिए थे।

भुगतान न मिलने से नाराज वाहन मालिक अब अस्पताल में अपनी गाड़ियां नहीं लगा रहे हैं।

इस मामले पर डीपीएम सक्ती, कीर्ति बी ने कहा कि अप्रैल में ही सभी बीएमओ को राशि स्वीकृत कर दी गई थी। जानकारी मिली है कि सक्ती बीएमओ ने भुगतान नहीं किया है, जिसकी जांच चल रही है। साथ ही, सभी बीएमओ को नया पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों के टेंडर और कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने तक योजना को वैकल्पिक व्यवस्था से जारी रखा जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button