जशपुर में बच्चों की वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए बड़ा कदम, जिला प्रशासन और विज्ञान भारती में समझौता

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में जशपुर जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच एक अहम समझौता हुआ। इस समझौते का मकसद जिले के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें विज्ञान व तकनीक से जोड़ना है।

इस पहल के तहत स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को मज़बूत करने के लिए अलग–अलग रोचक और प्रयोगात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी और वे पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित न रखकर व्यावहारिक तरीके से सीख पाएंगे।

विज्ञान भारती पहले से ही जिले में कई कार्यक्रम चला रही है। इसमें “स्पेस ऑन व्हील” के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव कराना, स्कूलों में विज्ञान क्लब खोलना और विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह समझौता बच्चों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोलेगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार नई पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की नींव बनेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई