त्योहारों में भीड़ से निपटने रेलवे की तैयारी, बिलासपुर होकर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

बिलासपुर। नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास तैयारी की है। रेलवे ने बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली चार स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। ये ट्रेनें खासकर हावड़ा और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देंगी।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो जाती है और लोगों को सफर में दिक्कत होती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचने में आसानी होगी।
रेलवे ने बताया कि जल्द ही इन ट्रेनों का समय, मार्ग और संख्या जारी की जाएगी, ताकि यात्री पहले से टिकट बुक कर सकें और आराम से यात्रा कर सकें।





