पूर्व सीएम भूपेश बघेल को नगर निगम का टैक्स नोटिस, सरकार पर कसा तंज

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम की ओर से ₹7,258 का संपत्ति कर नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस पाटन सदन को लेकर जारी हुआ है। नोटिस मिलने के बाद बघेल ने उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर साझा की और सरकार पर तंज कसा।
भूपेश बघेल ने लिखा
“शासकीय आवास पर संपत्ति कर नहीं लगता। फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने करीब डेढ़ साल पहले खाली कर दिया था, उस पर मुझे 7,258 रुपए टैक्स का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस अवैध है, लेकिन फिर भी मैं मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी टैक्स मांगेगी।”
बघेल का यह बयान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे सकता है।





