कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, पत्रकारों की सम्मान निधि अब ₹20 हजार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्री परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में वरिष्ठ मीडिया कर्मियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया। अब उन्हें हर महीने 10 हजार की जगह 20 हजार रुपये की सम्मान निधि मिलेगी।

शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की वीरता को नमन करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का भी निर्णय लिया गया।

राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब यह नीति 2030 तक लागू रहेगी। सौर ऊर्जा परियोजनाओं को उद्योग का दर्जा मिलेगा और निवेशकों को ब्याज, पूंजी अनुदान, जीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली व स्टाम्प शुल्क छूट जैसी कई रियायतें दी जाएंगी। इसके साथ ही एससी-एसटी, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग उद्यमियों को विशेष लाभ मिलेगा। मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए पैकेज का भी प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा रीता शांडिल्य को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष नियुक्त करने को भी मंजूरी दी गई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button