रायपुर में देर शाम जोरदार बारिश, 21 जिलों में अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार देर शाम रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 21 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि प्रदेश से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर के बाद ही शुरू होगी, यानी सितंबर और अक्टूबर की शुरुआत तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस साल औसतन से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।

अब तक प्रदेश में मानसून का 86% कोटा पूरा हो चुका है। सामान्य तौर पर औसत 1143.3 मिमी बारिश होती है, जबकि अभी तक 977.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते भारी बारिश से कोरबा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी थी। बांध टूटने से गांव डूब गए थे और नदियां-नाले उफान पर आ गए थे। हालांकि राहत कार्यों के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिक्कतें अब भी बरकरार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), बिजली और मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अलर्ट वाले जिलों में बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जशपुर, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत 21 जिले शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा, बास्तानार, मैनपुर और तखतपुर में 20-20 मिमी, जबकि बीजापुर और दुर्गकोंदल में 10-10 मिमी बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी हल्की वर्षा हुई और आसमान बादलों से घिरा रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई