छत्तीसगढ़ में सामान्य मौसम, कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होगी। कुछ इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 95% और शाम को 72% रही। राजधानी में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि आसपास के जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा हुई।

न्यायधानी का हाल

बिलासपुर में पिछले दो दिनों से हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। गुरुवार को तापमान गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन शनिवार को दिन का पारा फिर से 32.6 डिग्री पर पहुंच गया। उमस ने लोगों को परेशान कर दिया और पूरे दिन चिपचिपाहट बनी रही।

किसानों के लिए राहत

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। हालांकि फिलहाल गर्मी और उमस से लोग जूझते रहेंगे। सितंबर के पहले सप्ताह में करीब 200 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसने धान की खेती कर रहे किसानों को बड़ी राहत दी। कृषि कार्यों में तेजी आई है, लेकिन मौसम का यह उतार-चढ़ाव अब स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई