जीएसटी दरों में बदलाव से जनता को फायदा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। केंद्र सरकार ने जीएसटी टैक्स दरों में बदलाव किया है, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम जनता के लिए लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और व्यापार करना भी आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवरात्रि पर्व से लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह कदम भारत को और अधिक शक्तिशाली बनाएगा। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button