जशपुर सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की सहायता

जशपुर। जिले के बगीचा क्षेत्र में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज और सभी जरूरी मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई