मंदिर के पुजारी की हत्या, चोरी की आशंका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह रोजाना की तरह जब उनकी मां मंदिर में चाय देने पहुंचीं तो बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर दंग रह गईं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे थे। जब पुजारी ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घटनास्थल से चोर एक चप्पल छोड़कर फरार हो गए और साथ ही पुजारी का मोबाइल भी लेकर भाग निकले।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और सबूत जुटाने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई