CG Weather:दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather: रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।

सुकमा और बस्तानार में पिछले 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं बिलासपुर सहित कई जिलों में बारिश थमने के बाद धूप और उमस से लोग परेशान रहे। 27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण भी बना है, जिसके असर से आने वाले दिनों में बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई