शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू और एसीबी ने दाखिल किया छठा अभियोग पत्र

रायपुर। बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को रायपुर की विशेष अदालत में छठा अभियोग पत्र पेश किया। यह आरोप पत्र विदेशी शराब की सप्लाई पर लिए जाने वाले अवैध कमीशन की जांच से जुड़ा है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, घोटाले के दौरान आबकारी विभाग में एक संगठित सिंडीकेट सक्रिय था। इस नेटवर्क में वरिष्ठ अधिकारी अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास जैसे अफसरों के साथ कारोबारी अनवर ढेबर, विकास अग्रवाल और अरविंद सिंह शामिल थे। इनके जरिए शराब की सप्लाई और बिक्री की पूरी व्यवस्था को कमीशनखोरी के लिए इस्तेमाल किया गया।

बताया गया कि सरकारी दुकानों में बिकने वाली शराब की हर पेटी पर कमीशन वसूला जाता था। डिस्टिलरी से अतिरिक्त शराब तैयार करवाकर दुकानों तक भेजी जाती और उससे अलग से कमाई की जाती थी। साथ ही विदेशी शराब की सप्लाई पर भी सिंडीकेट ने कमीशन वसूली का समानांतर नेटवर्क बना रखा था।

यह घोटाला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों में गिना जा रहा है और इसकी जांच अभी भी जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई