रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब 27 नवंबर तक चलेगी चर्लापल्ली-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रायपुर। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह ट्रेन 30 सितंबर तक चलनी थी, लेकिन अब इसकी सेवाएं 27 नवंबर 2025 तक जारी रहेंगी।
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन अपने सभी मौजूदा ठहराव, समय सारिणी और कोच संरचना के साथ ही चलेगी।
•गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन : 6, 13, 20, 27 अक्टूबर और 3, 10, 17, 24 नवंबर को चर्लापल्ली से चलेगी।
•गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लापल्ली स्पेशल ट्रेन : 9, 16, 23, 30 अक्टूबर और 6, 13, 20, 27 नवंबर को रक्सौल से चलेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 1 प्रथम एसी, 3 एसी टू-टियर, 2 एसी थ्री-टियर, 12 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 सीटिंग कम लगेज कोच शामिल हैं।
इस फैसले से त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।





