रायपुर लोकसभा क्षेत्र में BSNL सलाहकार समिति के 8 सदस्य नियुक्त: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने BSNL की दूरसंचार सलाहकार समिति (TAC) में 8 सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि सांसद अग्रवाल द्वारा सुझाए गए नामों में से 8 लोगों को समिति में शामिल किया गया है। इनमें प्रेम बिरनानी, राहुल जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, हर्षिला रूपाली शर्मा, पवन सिंघानिया, कमलेश शर्मा, कृष्ण कुमार अवधिया और जब्बार दग्गली के नाम शामिल हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से रायपुर संसदीय क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं का विस्तार और गुणवत्ता सुधार होगा। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाएं विकास और सुशासन की रीढ़ हैं और इस समिति के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याएं और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button