छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारी बारिश व आंधी-तूफान के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जीपीएम, कोरिया, सूरजपुर और मुंगेली जिलों में बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा।

पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से बूंदाबांदी का दौर जारी है, जबकि रायगढ़ में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.5°C और न्यूनतम तापमान 20.0°C दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर हो चुका है, लेकिन उससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी सक्रिय है। इसके चलते उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश ज्यादा होगी, जबकि बस्तर में कम पानी बरसेगा।

इस सीजन में अब तक प्रदेश में 794 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 1148.1 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 391.8 मिमी पानी गिरा है। 1 जून से 30 जुलाई तक 623.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अनुमान से 12% अधिक है। केवल जुलाई महीने में 453.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले 10 सालों में सिर्फ दो बार ही जुलाई में 400 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। 2023 में सबसे ज्यादा 566.8 मिमी और 2016 में 463.3 मिमी पानी गिरा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई