कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: गरीब परिवारों को मिलेगा अतिरिक्त चना, नवा रायपुर में आईटी इंडस्ट्री को मिलेगी जमीन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

पहला फैसला गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए है। राज्य सरकार ने तय किया है कि अनुसूचित क्षेत्र और माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर महीने मिलने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से खरीदा जाएगा। यह खरीदी बेहद कम सर्विस चार्ज पर होगी।

इसके अलावा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन परिवारों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पूरा चना उपलब्ध करा दिया जाएगा।

दूसरा बड़ा फैसला उद्योग और रोजगार से जुड़ा है। कैबिनेट ने नवा रायपुर में आईटी और आईटी-संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 90 एकड़ जमीन रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से निजी निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नवा रायपुर में शहरीकरण व तकनीकी विकास को गति मिलेगी।

सरकार को उम्मीद है कि आईटी कंपनियों के आने से न केवल आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि स्थानीय लोगों को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button