रक्षाबंधन पर मायके आई महिला महानदि पुल से कूदी, पुलिस जुटी तलाश में

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली और रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था। इससे उसकी पहचान पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी ने प्रत्यक्ष रूप से महिला को कूदते नहीं देखा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए गोताखोरों को नदी में तलाश के लिए लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, स्वाति की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई माह का बच्चा भी है। रक्षाबंधन पर्व पर स्वाति अपने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल है। सुबह से गोताखोर और पुलिस की टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button