छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय हुए 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में अब आबकारी विभाग के अफसरों से पूछताछ शुरू होने वाली है।
EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) अधिकारियों ने बताया कि अब तक डिस्टलरी संचालकों और मैनपावर सप्लाई करने वाले कारोबारियों से पूछताछ हो चुकी है। उनसे मिली जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, जिन आबकारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उन्हें आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। कुछ अफसरों को नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।
इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। EOW ने अब तक 22 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राज्य सरकार ने इन सभी अफसरों को सस्पेंड भी कर दिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि सिंडिकेट में शामिल इन अधिकारियों को 88 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मिली थी।





