मक्का-मदीना में तिरंगा फहराकर चर्चा में आए रायपुर के मौलाना अशरफ

रायपुर। राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा निवासी मौलाना अशरफ ने स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। मौलाना ने सऊदी अरब के पवित्र स्थलों मक्का और मदीना में भारत का तिरंगा फहराया और उसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।

अपने पोस्ट में उन्होंने सीधे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को चुनौती दी और लिखा – “आप मस्जिद में तिरंगा फहराने की बात करते हैं? हमने उम्मुल मसाजिद में अपने मुल्क का झंडा बुलंद किया है… अब नाम के मुस्लिम संतरों को चाहिए कि अपनी देशभक्ति दिखाएं।”

मौलाना अशरफ का यह कदम रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसे देशप्रेम की मिसाल बताते हुए सलाम किया, तो कुछ ने धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर सवाल उठाए।

जानकारों का मानना है कि यह कदम भारतीय मुसलमानों की एकजुटता और देशप्रेम का मजबूत संदेश है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर जमकर बहस हो रही है। समर्थकों ने मौलाना को सराहा तो कुछ ने इसे विवादास्पद बताया।

मौलाना अशरफ का कहना है कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में होना चाहिए और हर जगह बुलंद रहना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई