छत्तीसगढ़ में 13 अगस्त से तेज बारिश, आज सरगुजा-बस्तर भीगेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में मानसून की रफ्तार बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बीते हफ्ते भर से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां कम होने से उमस और गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन नई बरसात से तापमान में गिरावट आएगी।

आज (सोमवार) सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना है। 1 जून से 10 अगस्त तक प्रदेश में 673 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 697.7 मिमी होती है, यानी 4% कम।

तापमान और बारिश की स्थिति

पिछले कुछ दिनों में बारिश कम होने से दिन का तापमान बढ़ गया है। रविवार को दुर्ग में अधिकतम 34.6°C और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम 21.6°C दर्ज हुआ। कोंटा में 60 मिमी, छोटेडोंगर में 50 मिमी, सुकमा और सोनहत में 40 मिमी बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

13 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे छत्तीसगढ़ में फिर से तेज बारिश होगी। इस महीने केवल बलरामपुर में ही अच्छी बारिश (1101.6 मिमी) दर्ज हुई है, जबकि बेमेतरा में सबसे कम (331.4 मिमी) पानी गिरा है।

जुलाई में रिकॉर्ड वर्षा

1 जून से 30 जुलाई तक 623.1 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान (558 मिमी) से 12% अधिक है। जुलाई में 453.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो पिछले 10 साल में सिर्फ 2023 (566.8 मिमी) और 2016 (463.3 मिमी) के बाद तीसरा सबसे अधिक आंकड़ा है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई