महासमुंद में किसानों के लिए पर्याप्त खाद का भंडारण, नई खेप पहुंची

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और निजी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि खाद की बिक्री केवल पॉस मशीन से की जाए और निजी दुकानों में अवैध भंडारण मिलने पर जब्ती की सख्त कार्रवाई हो। अधिकारियों की टीम लगातार खाद की उपलब्धता और वितरण पर नजर रख रही है।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि 1 अप्रैल से 8 अगस्त तक जिले में कुल 83,529 मीट्रिक टन खाद भंडारित हुई, जिसमें से 68,377 टन किसानों को वितरित की जा चुकी है। वर्तमान में 15,152 टन खाद विक्रय के लिए बची है, जिसमें यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटाश, डी.ए.पी. और एन.पी.के शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में 2,000 टन यूरिया की नई खेप आई है, जिसे सभी विकासखंडों में बांटा गया है — महासमुंद में 300 टन, बागबाहरा में 450 टन, बसना में 600 टन, पिथौरा में 250 टन और सराईपाली में 400 टन। कश्यप ने कहा कि किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए समय पर खाद आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ताकि फसलों की वृद्धि और उत्पादन प्रभावित न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई