कवर्धा में हुआ आकांक्षा हाट मेला और सम्मान समारोह, महिलाओं को मिला मंच और सम्मान

कवर्धा। जिले के पी.जी. कॉलेज परिसर में शनिवार को आकांक्षा हाट मेला और संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक बोहरा ने मेला में लगे महिला स्वसहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।

समारोह में आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रम के तहत अच्छा काम करने वाले ब्लॉकों, सरकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला समूहों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विधायक बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ये कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में आम लोग, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए और इसकी सराहना की।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई